सोनभद्र में दरिंदगी खेत में मिला मासूम का लहूलुहान शव, चाकुओं से गोदा गया 10 साल का कप्तान

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

चोपन (सोनभद्र) । ज़िले के जुगैल थाना क्षेत्र में शनिवार की सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई, जिसने पूरे इलाके को दहशत में डाल दिया। महज़ 10 साल का मासूम कप्तान, जो शुक्रवार रात से घर से लापता था, उसका खून से लथपथ शव खेत में पड़ा मिला। शरीर पर चाकुओं के गहरे निशान थे, जो किसी बेरहम साजिश की ओर इशारा कर रहे हैं।

जैसे ही ग्रामीणों ने खेत में शव देखा, पूरे गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक के पिता हीरामणि की तहरीर पर अज्ञात हत्यारे के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

एएसपी कालू सिंह ने बताया कि कप्तान की हत्या चाकू से गोदकर की गई है। यह घटना रात के अंधेरे में अंजाम दी गई। पुलिस की टीम हर पहलू को खंगाल रही है। घटनास्थल पर सीओ हर्ष पांडेय और स्थानीय पुलिस बल भी मौजूद रहा।

फिलहाल हत्या की वजह स्पष्ट नहीं है, लेकिन जिस बेरहमी से इस नन्हे बच्चे की जान ली गई, उसने इंसानियत को झकझोर कर रख दिया है।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?