बहुअरा टोला छठ घाट से राजस्व व पुलिस विभाग की टीम मिलकर हटाएगी अतिक्रमण

IMG 20261103 WA0003
IMG 20261103 WA0003

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नवीन कुमार

एसडीएम ओबरा ने तहसीलदार को दिया निर्देश

कोई नई परंपरा शुरू करने की अनुमति नहीं, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई

कोन/सोनभद्र (उत्तर प्रदेश)। दीपावली और छठ पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए थाना परिसर में थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश मिश्रा की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक हुई। इसमें क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, व्यापारियों एवं संभ्रांत नागरिकों से त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने और स्थानीय समस्याओं के संबंध में जानकारी ली गई। थाना प्रभारी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि त्योहारों के दौरान किसी भी नई परंपरा की शुरुआत नहीं होने दी जाएगी। सभी लोग आपसी सौहार्द बनाए रखते हुए कानून के दायरे में त्योहार मनाएं।

बैठक में बागेसोती गांव में लक्ष्मी पूजा के जुलूस को लेकर पूर्व में हुए विवाद का मुद्दा ग्रामीणों ने उठाया। ग्रामीणों ने थाना प्रभारी को पूर्व की स्थिति से अवगत कराते हुए त्योहार के दौरान सतर्कता बरतने की मांग की। वहीं ग्राम पंचायत मिश्री के टोला बहुअरा में छठ घाट पर अतिक्रमण की समस्या भी प्रमुखता से उठाई गई। ग्रामीणों ने बताया कि कुछ लोगों द्वारा छठ घाट की जमीन पर अतिक्रमण कर लिया गया है। प्रत्येक वर्ष राजस्व विभाग की टीम और पुलिस बल की मदद से अतिक्रमण हटवाकर घाट को खाली कराया जाता है।

मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी ने तत्काल ओबरा के उपजिलाधिकारी को फोन से इसकी जानकारी दी। उपजिलाधिकारी ने तहसीलदार को मौके पर भेजकर राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त कार्रवाई से छठ घाट को अतिक्रमण मुक्त कराने का निर्देश दिया। इससे छठ पूजा की तैयारियों में जुटे ग्रामीणों को राहत मिलने की उम्मीद है।

थाना प्रभारी ने त्योहारों के दौरान सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर भी कड़े निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शराब पीकर वाहन चलाने वालों तथा नाबालिग बच्चों को वाहन देने वाले अभिभावकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। कोन बाजार में सड़क पर अतिक्रमण कर आवागमन बाधित करने वालों को भी सख्त चेतावनी दी गई। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति कानून से बड़ा नहीं है। सभी को त्योहार मनाने का अधिकार है, लेकिन किसी की सुविधा और अधिकारों का हनन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

उन्होंने लोगों से अपील की कि दीपावली और छठ पर्व आपसी भाईचारे, शांति और सौहार्द के साथ मनाएं। प्रतिबंधित एवं अत्यधिक ध्वनि प्रदूषण करने वाली आतिशबाजी से बचें तथा पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए प्रदूषण रहित तरीके से त्योहार मनाएं।

बैठक में व्यापार मंडल अध्यक्ष विजय शंकर जायसवाल, ग्राम प्रधान लक्ष्मी कुमार जायसवाल, संतोष पासवान, विनोद कुमार, जगन्नाथ पासवान, अखिलेश कुमार, वसील हसन, अशोक निराला सहित दर्जनों ग्रामीण एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1560
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?