अमित मिश्रा
सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में फॉइनेस कम्पनियो के नाम पर बकाया किश्त वसूली करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को सदर कोतवाली पुलिस ने पकड़ा है। इस सम्बन्ध में सीओ नगर रणधीर मिश्रा ने बताया कि थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने फाइनेंस कम्पनी के नाम पर किश्त बकाया होने का भय दिखाकर हाईवे पर ट्रेलर रोकनें, चालक से मारपीट कर जबरन वाहन छीनने वाले तीन सदस्यों को गिरफ्तार करते हुए एक ट्रेलर बरामद किया गया है।
जनपद में पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अपराध निरीक्षक कोतवाली सदर दिन्नू प्रसाद यादव के नेतृत्व में वांछित आरोपियो की गिरफ्तारी के लिये चलाए जा रहे अभियान के तहत महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
थाना रॉबर्ट्सगंज पर पंजीकृत मुकदमा धारा 126(2), 115(2), 131, 352, 351(3), 309(6), 61(2)(ए) बीएनएस में वांछित तीन आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए घटना से संबंधित ट्रेलर बरामद किया गया है।
पुलिस ने बताया कि इस पंजीकृत मुकदमें की जांच में यह बात प्रकाश में आयी कि अभियुक्तगण द्वारा फाइनेंस कम्पनी में सीजिंग का कार्य करने की बात कहते हुए किश्त बकाया होने के नाम पर हाईवे पर उक्त ट्रेलर को रोका गया तथा चालक को जबरन वाहन से हटाकर ट्रेलर को अपने कब्जे में ले लिया गया। चालक द्वारा विरोध किए जाने पर अभियुक्तगण द्वारा उसके साथ मारपीट की गई तथा केबिन की खिड़की से उसका गला दबाने का प्रयास किया गया। इसके बाद अभियुक्तगण ट्रेलर को अपने कब्जे में लेकर यार्ड में ले जाने का प्रयास कर रहे थे।
सोमवार को उप निरीक्षक विनय कुमार सिंह, चौकी प्रभारी हिन्दुआरी, मय हमराह क्षेत्र में मामूर थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि मुकदमा उपरोक्त से संबंधित तीन आरोपी हिन्दुआरी पुलिया के पहले बाबा ढाबा के पास मोटरसाइकिलों के साथ खड़े हैं तथा कहीं जाने की फिराक में हैं। इस सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचकर पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी की गई। पुलिस को देखकर तीनों अभियुक्तों द्वारा मोटरसाइकिल से भागने का प्रयास किया गया, जिन्हें पुलिस टीम द्वारा सुबह के समय गिरफ्तार किया गया। इन तीनो के कब्जे से पल्सर मोटरसाइकिल तथा एक बिना नम्बर की पल्सर मोटरसाइकिल बरामद हुईं। दोनों मोटरसाइकिलों को धारा 207 एम.वी. एक्ट के अन्तर्गत सीज किया गया एवं आरोपियो को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
वही पुलिस को पूछताछ में आरोपियो द्वारा बताया गया कि वे श्रीराम फाइनेंस कम्पनी में सीजिंग का कार्य करते हैं तथा कम्पनी से किश्त बकाया वाहनों की सूचना प्राप्त होने पर संबंधित वाहनों को कब्जे में लेकर यार्ड में खड़ा कर कम्पनी को सूचित करते हैं। आरोपियो के अनुसार वह लोग रविवार की रात्रि में ट्रेलर को किश्त बकाया होने के आधार पर जबरन कब्जे में लेकर हिन्दुआरी स्थित यार्ड ले जाया जा रहा था। इसी दौरान ट्रेलर खराब होकर बंद हो गया, जिसके बाद उसे डी.आर. ड्रीम होटल के सामने छोड़ दिया गया तथा चालक द्वारा विरोध किए जाने पर उसके साथ मारपीट किया गया था।
गिरफ्तार वांछित आरोपी:- आशु सिंह पुत्र धर्मराज सिंह, उम्र करीब 31 वर्ष, निवासी ग्राम मगरहथा, थाना पन्नूगंज, सूरज पाण्डेय पुत्र नरेन्द्र नाथ पाण्डेय, उम्र करीब 28 वर्ष, निवासी ग्राम परसौना, थाना रॉबर्ट्सगंज और संतोष सिंह पुत्र राजकुमार सिंह, उम्र करीब 32 वर्ष, निवासी ग्राम पकरी चण्डी होटल, थाना रॉबर्ट्सगंज को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस टीम- उप निरीक्षक विनय कुमार सिंह, चौकी प्रभारी हिन्दुआरी, हरिराज सिंह, अभिमन्यु पाण्डेय,, दीपक सिंह, चौकी हिन्दुआरी कोतवाली सदर शामिल रहे।









