पति-पत्नी में हुआ विवाद,उपचार के दौरान पत्नी की हुई मौत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सीएस पाण्डेय

मामला सेन्दुर ग्राम पंचायत के तेलजर

बभनी(सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)। थाना क्षेत्र के सेन्दुर ग्राम पंचायत के तेलजर में रविवार की रात पति पत्नि के आपसी विवाद में पति ने पत्नी को बेरहमी से पिटाई कर दी,जिसकी बाद में हालत गम्भीर होने पर स्वयं ही अस्पताल में भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान मृत हो गयी। वही चिकित्सको की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मेमो के आधार पर शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेज दिया। वही पत्नी की मौत की बात सुन आरोपी पति मौके से फरार हो गया जिसकी तलाश में पुलिस जुटी है।

थाना क्षेत्र के सेन्दुर ग्राम पंचायत के तेलजर गांव में रविवार की रात्रि पति-पत्नी के बीच कहा सुनी में विवाद इतना बढ़ गया कि पति ने पत्नी को लात घुसों से मारकर लहुलुहान कर दिया। लहुलुहान देख पत्नि को लेकर रविवार की रात्रि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा उपचार के दौरान मौत के बाद वह भाग खड़ा हुआ। अस्पताल ने मेमो के माध्यम से 40 वर्षीय फूलमती पत्नी बबलू की मृत्यु की सूचना पुलिस को दी।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया।

इस सम्बंध में उपनिरीक्षक शिवमूरत यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।फरार आरोपी की तलाश जारी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?