भालू के हमले में युवक गंभीर रूप से घायल,ग्रामीणों में दहशत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नौगढ़ (चंदौली) नरकटी गांव के पास जंगल में बकरी चराने गए एक युवक पर भालू ने जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया,घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है।

जानकारी के अनुसार नरकटी गांव निवासी 28 वर्षीय विमलेश पाल, पुत्र स्वर्गीय सुखराम पाल, रोज की तरह रविवार को सुबह करीब एक दर्जन बकरियों को लेकर गांव से करीब 500 मीटर दूर जंगल में चराने गया था। इसी दौरान झाड़ियों से अचानक एक भालू निकल आया और विमलेश पर हमला कर दिया।

हमला इतना अचानक और भीषण था कि विमलेश संभल भी नहीं सका। भालू ने उसके चेहरे और शरीर के अन्य हिस्सों को बुरी तरह नोच डाला। युवक की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और किसी तरह उसे भालू से छुड़ाया। इसके बाद गंभीर रूप से घायल विमलेश को नौगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद हालत गंभीर होने से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

विमलेश तीन भाइयों में सबसे बड़ा है, वह विवाहित है और उसके दो छोटे बच्चे (1 और 3 वर्ष के) हैं। घटना के बाद गांव में डर का माहौल है।

ग्रामीणों की मांग

ग्रामीणों का कहना है कि यह इलाका पहले भी वन्यजीवों की गतिविधियों के लिए जाना जाता रहा है, लेकिन सुरक्षा के कोई पुख्ता इंतज़ाम नहीं हैं। उन्होंने वन विभाग से गश्त बढ़ाने की मांग की है।

Leave a Comment

1378
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?