अमदहां चरनपुर में युवक की मौत धान कुटाई मशीन के पट्टे में फंस गई चादर
संवाददाता लकी केशरी
नौगढ़ (चंदौली)। तहसील के अमदहां चरनपुर ग्राम में बुधवार की रात एक दर्दनाक घटना हुई। धान कुटाई के दौरान एक युवक की चादर मशीन के पट्टे में फंस गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्वजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले आए, जहां चिकित्सकों ने उपचार के दौरान मृत घोषित कर दिया।
मृतक की पहचान गोलाबाद गांव के बसंत यादव के रूप में हुई है। वह बुधवार की रात्रि अपने खेत से धान लेकर कुटाई के लिए अमदहां गांव में गए थे। कन्ना हटाने के लिए मशीन के पीछे पहुंचे, इसी दौरान चादर चल रहे मशीन के पट्टे में फंस गई और उनका लगा दब गया।
घटना से बसंत यादव के परिवार में कोहराम मच गया। उनकी पत्नी गीता देवी, पुत्र रवि व रितेश और पुत्री सुहानी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया हैं।







