यूथ क्लब ने किया भव्य होली मिलन समारोह का किया आयोजन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज जायसवाल यूथ क्लब सोनभद्र का पांचवां भव्य होली मिलन समारोह बुधवार की शाम को डी आर ड्रीम लग्जरियस बैंक्विट में रावर्टसगंज में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।
मुख्य अतिथि माननीय मनीष जायसवाल (विधायक, पडरौना) ने होली की शुभकामनाएं देते हुए समाज में एकता, समर्पण एवं संगठन की आवश्यकता पर बल दिया। राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने समाज की एकजुटता पर जोर देते हुए जनगणना में “कलवार” उपनाम अपनाने की अपील की।


सदर विधायक भूपेश चौबे ने कहा कि जायसवाल यूथ क्लब समाज को जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। वहीं पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा ने नारी शक्ति की सक्रिय भागीदारी की सराहना करते हुए महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

Leave a Comment

1403
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?