विश्व दिव्यांग दिवस, नौगढ़ में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित,दिव्यांग बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य व स्वावलंबन पर दिया गया जोर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

चंदौली जिले के नौगढ़ में विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम शनिवार को ब्लॉक मुख्यालय स्थित मानव सेवा केंद्र के प्रांगण में हुआ। इसमें लगभग 100 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिनमें दिव्यांग बच्चे, उनके अभिभावक, स्थानीय ग्रामीण, शिक्षा विभाग के शिक्षक और समाजसेवी शामिल थे।

मानव सेवा केंद्र के डायरेक्टर जगत नारायण, सुरेंद्र कुमार, सुधा और विनीता सहित संस्थान के अन्य सहयोगियों ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने दिव्यांगजनों के अधिकारों और उपलब्ध सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समुदाय में दिव्यांग बच्चों की देखभाल, शिक्षा, स्वास्थ्य और स्वावलंबन के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।

इस दौरान जन विकास समिति, मानव सेवा केंद्र और विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी साझा की गई। विशेषज्ञों ने दिव्यांगता के प्रकार, रोकथाम के उपाय, पुनर्वास सेवाओं और अधिकारों की रक्षा के लिए कानूनी प्रावधानों पर प्रकाश डाला।

उपस्थित अभिभावकों और नागरिकों ने दिव्यांग बच्चों के सर्वांगीण विकास तथा उनके लिए समावेशी माहौल बनाने की प्रतिबद्धता जताई। आयोजकों ने बताया कि ऐसे कार्यक्रम भविष्य में भी जारी रहेंगे, जिससे समाज में दिव्यांगजनों के प्रति सकारात्मक सोच मजबूत हो सके।

Leave a Comment

1347
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?