रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयन्त चौधरी के स्वागत की तैयारी में जुटे कार्यकर्ता

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

जिलाध्यक्ष ने संगठन की बैठक कर जी जिम्मेदारी

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भारत सरकार में कौशल विकास और उद्यमिता तथा शिक्षा राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार मंत्री चौधरी जयंत सिंह का जनपद में प्रथम आगमन को लेकर उत्साहित कार्यकर्ता स्वागत की तैयारी में जुटे है।


आज राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष श्रीकांत त्रिपाठी ने पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर अपने नेता के स्वागत की तैयारी का जायजा लेते हुए ज्यादा से ज्यादा संख्या में आने की अपील किया। उन्होंने कहा कि पूर्वांचल के आखिरी जनपद सोनभद्र में जयंत चौधरी का आगमन यहां के किसानों कामगारों के लिए वरदान साबित होगा। निश्चित रूप से जनपद के आदिवासी वनवासी क्षेत्र की समस्याओं की गूंज जयंत चौधरी के माध्यम से दिल्ली भारत सरकार तक पहुंचेगी और समाधान होगा।


बैठक में प्रदेश सचिव राम सेवक पटेल, प्रदेश सचिव युवा विवेक चतुर्वेदी, मिडिया प्रभारी विकास पाण्डेय , संगठन महासचिव पवन शुक्ला , जिला महा सचिव रोहित सिंह, विजय भारती , सुनील गुप्ता अनिलप्रताप सिंह युवा जिला अध्यक्ष प्रशांत विष्णु प्रताप सिंह छात्र जिला अध्यक्ष सूरज चौबे व्यापार प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष सचिन गुप्ता , भोला बाबा ओमप्रकाश भारती जिला , डॉ विजय पटेल सहित बैठक में सैकड़ों कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

1409
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?