स्वयं सहायता समूह की महिलाओ ने पुलिसकर्मियो को बांधा रक्षासूत्र

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सीएस पाण्डेय

एकल अभियान द्वारा बभनी थाने में रक्षाबंधन कार्यक्रम संपन्न

बभनी(सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)। एकल अभियान के तहत बभनी थाना में रक्षाबंधन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इसके साथ ही राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की महिलाओं ने पुलिस को कर्मियों को राखी बांध मिठाई खिलाया और दीर्घायु होने की कामना किया।

स्थानीय थाना पर आज एकल अभियान के तहत और राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की महिलाओं द्वारा राखी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महिलाओं ने पुलिस कर्मियों को रक्षा सूत्र बांधा और मिठाई भी खिलाई। संगठन मंत्री राजेश कुमार ने यह भी कहा पुरे रेणुकूट जिले में प्रत्येक गांव में हमारे एकल अभियान की बहने समाज सेवा का कार्य करती हैं प्रत्येक थाना चौकी में जाकर जो हमारे सेना के बल पुलिस बल रक्षाबंधन में अपने घर नहीं जा सकते, जिनको अपने बहन की रक्षा सूत्र न बांध पाने कि कमी महसूस ना कर पाए उन सबको रक्षा सूत्र बांधकर दीर्घायु होने की कामना करते हैं।

वही पुलिस कर्मियों ने भी हमारे बहनों को किसी तरीके कोई समस्या ना हो यह भी प्रतिज्ञा करते हैं इसलिए हम सब समाज की सेवा का विणा उठाते हुए एकल अभियान पूर्ण रूप से कार्य कर रही है। इसके साथ ही राष्ट्रीय आजीविका मिशन की महिलाओं ने भी पुलिस कर्मियों को रक्षासूत्र बांध कर राखी पर्व की शुभकामनाएं दी।

इस दौरान उपनिरीक्षक शिव मूरत यादव व समस्त स्टाफ मौजूद रहे। इसके अतिरिक्त अंचल रेणुकूट के जिला संगठन मंत्री राजेश कुमार, कन्हैया लाल , भाजपा मण्डल अध्यक्ष लाल केस कुशवाहा , आईवीडी कोऑर्डिनेटर श्यामसुंदर सहित,कालिन्दा अर्चना प्रियंका, पुष्पा ,हलकान, गुंजा, रेनू ,सूरजपती महिलाएं शामिल रही ।

Leave a Comment

1378
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?