महिला अब कमजोर नही नारे के साथ महिला पुलिस ने निकाला स्कूटी रैली

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को समर्पित भव्य स्कूटी जागरूकता रैली को सदर विधायक भूपेश चौबे और पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने हरी झण्डी दिखाकर धर्मशाला चौक से रवाना किया जो सोनभद्र नगर का भ्रमण करते हुए पुलिस लाइन पहुंची। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने बताया कि प्रदेश सरकार की योजना मिशन शक्ति 5 के तहत रविवार को जनपद में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन का संदेश देते हुए एक भव्य बाइक रैली का आयोजन किया गया। इस प्रेरणादायक आयोजन में महिला पुलिस कर्मियों और अधिकारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

इस कार्यक्रम का शुभारम्भ सदर विधायक भूपेश चौबे एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर किया गया। बाइक रैली धर्मशाला चौराहा सोनभद्र नगर से आरंभ होकर शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होते हुए लोगों को महिला सशक्तिकरण के प्रति जागरूक किया। इस रैली का उद्देश्य समाज में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति जन-जागरूकता फैलाना था। महिला पुलिसकर्मियों द्वारा निकाली गई यह रैली समाज के हर वर्ग के लिए एक प्रेरणास्रोत बनी और संदेश दिया कि महिलाएं न केवल सुरक्षा की पात्र हैं, बल्कि स्वयं सुरक्षा देने में भी सक्षम हैं।


रैली में शामिल महिला पुलिसकर्मियों में विशेष उत्साह देखा गया। वे हाथों में नारी सशक्तिकरण, “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” और “महिलाएं कमजोर नहीं” जैसे स्लोगन वाली तख्तियां लिए पूरे जोश और आत्मविश्वास के साथ सड़क पर उतरी सोनभद्र नगर का भ्रमण कर लोगो को जागरूक किया।

Leave a Comment

1377
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?