माया के निधन से पुलिस महकमे में शोक की लहर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

राजन

राजकीय सम्मान के साथ दिया गया अंतिम विदाई

मिर्जापुर(यूपी)। जनपद के पुलिस विभाग में नियुक्त ट्रैकर मादा श्वान माया का आज दुःखद निधन हो गया। माया का जन्म 13 जनवरी 2016 को हुआ था और इसकी ट्रेनिंग टेकनपुर, ग्वालियर में हुई थी।

माया ने वर्ष 2017 से 2019 तक मीरजापुर, सोनभद्र और भदोही में कार्य किया और इसके बाद मीरजापुर और सोनभद्र में कार्यरत थी। माया का स्वास्थ्य 10 सितंबर 2024 से खराब था और इसका इलाज बीएचयू बरकछा पशु चिकित्सालय में चल रहा था। आज इलाज के दौरान माया का निधन हो गया।

पुलिस अधीक्षक अभिनंदन और अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीगण ने पुलिस लाइन में राजकीय सम्मान के साथ शोक संवेदना व्यक्त करते हुए माया को श्रद्धांजलि अर्पित किया।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस विभाग में माया की वफादारी और सेवा को हमेशा याद किया जाएगा, इसकी मृत्यु पर पूरे पुलिस परिवार मर्माहत है।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?