होली के बाद भी नहीं आया सफाई कर्मचारी, ग्रामीण परेशान

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र। सदर विकास खंड रॉबर्ट्सगंज की ग्राम पंचायत बभनौली कलां के राजस्व गांव बभनौली खुर्द के ग्रामीण जनता ने बताया कि होली के अवसर पर अवकाश होने के कारण चार दिन का अवकाश रहा। उसके बाद सरकारी अवकाश न होने के बाद भी बभनौली खुर्द के सफाई कर्मचारी शिवबचन सिंह अपने कार्य क्षेत्र में नहीं आए। ग्रामीणों ने बताया कि जब उन्होंने सफाई कर्मचारी से वार्ता की तो उन्होंने कहा कि वे नहीं आएंगे। गांव के हनुमान जी के मंदिर के पास एवं गलियों में कूड़े का अंबार लगा हुआ है, जिससे ग्रामीणों को परेशानी हो रही है। ग्रामीण कल्लू, छोटेलाल सुभाष, अजीत, भोला, किशन, किशोरी, विष्णु लाल, मेवा लाल ने बताया कि सफाई कर्मचारी की अनुपस्थिति से गांव की साफ-सफाई नहीं हो पा रही है, जिससे बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है। उन्होंने प्रशासन से सफाई कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

Leave a Comment

1378
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?