रालोद नेताओ के सामने ग्रामीणो ने रखी राशन दुकान की समस्या

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

चार किलोमीटर दूर दूसरे गांव जाकर राशन लेने को विवश

चप‌इल गांव में दो साल से बंद है कोटे की दुकान

पैसों की डिमांड पुरी न होने से अधिकारी दुकान आवंटन में कर रहे हीलाहवाली

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में राष्ट्रीय लोक दल द्वारा आरएलडी आपके द्वार अभियान के तहत आज चप‌इल गांव पहुंची जहां ग्रामीणों ने गांव में राशन की दुकान बंद होने की शिकायत करते हुए बताया कि दो साल से कोटे की गांव की दुकान निरस्त है। गांव के लोगों को राशन गांव से चार किलोमीटर दूर तुर्ती गांव में जाकर लेना पड़ता है। विभाग द्वारा चप‌इल गांव की दुकान को तुर्ती से अटैच कर दिया गया है।

राष्ट्रीय लोक दल और ग्रामीणों की बातचीत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए पूर्वांचल नव निर्माण मंच के नेता गिरीश पाण्डेय ने वीडियो को जिलाधिकारी को टैग करते हुए एक्स हैंडल पर लिखा राष्ट्रीय लोकदल आपके द्वार अभियान के तहत चतरा विकास खंड के चप‌इल ग्राम सभा में कोटे की दुकान आवंटन में पैसों की वसूली के लिए हीलाहवाली करते हुए जिम्मेदार अधिकारी द्वारा ग्रामिणों को परेशान करने का मामला सामने आया है। जो सरकार की जीरो टॉलरेंस की मंशा के अनुरूप नहीं है और जनहित में चिंता का विषय भी है।

गिरीश पाण्डेय ने जिलाधिकारी से तत्काल मामले को गंभीरता से लेते चप‌इल गांव में कोटे की दुकान बहाल कराने की मांग किया है।

Leave a Comment

1347
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?