सोनभद्र। सदर तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत कन्हारडीह पड़ड़ी के दर्जनों ग्रामीणों ने पूर्व प्रधान के नेतृत्व में बिजली विभाग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए सदर तहसील परिसर में जिलाधिकारी नामित ज्ञापन एडीएम वागिश शुक्ला को ज्ञापन देकर दो हफ्ते से बिजली न आने की जानकारी दी। ग्रामीणों ने बताया कि बिजली विभाग द्वारा नए तार पाल लगाया जा रहा है, इसी दौरान पुराने पोल गिर गए। इसके बाद ना बिजली विभाग द्वारा नया पॉल लगाया गया ना ही पुराना पॉल को मरम्मत की गई। 5 जनवरी 2026 को बिजली तार टूटने से बिजली बाधित हुई, जो आज तक नहीं जुड़ सकी। ग्रामीणों ने बताया कि इस संदर्भ में हम लोगों ने बार-बार बिजली विभाग व संबंधित अधिकारियों से संपर्क करके समस्या से अवगत कराया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। बच्चों के पेपर, नहाने धोने के लिए पानी की समस्या, किसानों के फसल सिंचाई की समस्या से ग्रामीण जूझ रहे हैं। ग्रामीणों ने अधिकारियों का ध्यान इस तरफ आकर्षित करते हुए संबंधितों को आवश्यक निर्देशित बिजली व्यवस्था सुचारू रूप से चालू करने की गुहार लगाई। इस मौके पर धर्मेंद्र, श्याम बहादुर, राम प्रकाश, ओम प्रकाश, विशाल, फिरोज, राजेश, रामचंद्र, राजेश आदि लोग मौजूद रहे।







