ग्रामीण इलाको के चट्टी-चौराहो पर नही जल रहा अलाव, ग्रामीणो ने किया प्रदर्शन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में दो दिनों से पड़ रही कड़ाके की ठंड में डाला क्षेत्र के परेशान ग्रामीणों ने अलाव जलाए जाने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन कर जिला प्रशासन से समस्या समाधान करने की गुहार लगाई है। इस दौरान ग्रामीणों ने कहा कि जिलाधिकारी के तमाम निर्देश के बावजूद भी ग्रामीण इलाको में चट्टी-चौराहो पर आजतक अलाव की व्यवस्था नही करायी गई, जिससे राहगीरो को ठंड में काफी समस्याओ का सामना करना पड़ रहा है।


चोपन विकास खंड अंतर्गत कोटा ग्राम पंचायत क्षेत्र के तेलगुड़वा चौराहे पर अलाव जलाए जाने की मांग को लेकर माह भर में ग्रामीणों द्वारा शनिवार को दूसरी बार प्रदर्शन किया गया। ग्रामीण इलाकों में इस कड़ाके की ठंड से बचाव के लिए अभी तक अलाव की व्यवस्था ग्राम पंचायत स्तर व जिला प्रशासन द्वारा नहीं कराया गया जो चिंताजनक है। अलाव जलाए जाने की मांग कर रहे लोगों ने कहा कि वाराणसी –शक्तिनगर व रांची –रीवा हाईवे को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग पर स्थित तेलगुड़वा व हाथीनाला चौराहे से बस व आटो आदि वाहनों से यात्रा करने वाले प्रतिदिन सैकड़ों यात्रियों की आवाजाही होती है इसके बावजूद उक्त स्थलों पर अभी तक अलाव की व्यवस्था नहीं कराई गई है ।

ग्रामीण क्षेत्र के कोटा गांव के तेलगुड़वा चौराहे सहित ग्राम पंचायत बेलहत्थी, हथवानी डाला पीपर , गरदरवा के गांव के चट्टी चौराहे आदि सार्वजनिक स्थानों पर अलाव की व्यवस्था न होने से राहगीर और स्थानीय लोग ठिठुर रहे हैं। मजबूर होकर लोग टायर, रद्दी कागज और कूड़ा आदि जलाकर खुद ही तापने को विवश हैं। दिहाड़ी मजदूर, आटो चालक और दैनिक कामकाज के लिए निकलने वाले लोग सबसे अधिक प्रभावित हैं। रहवासीयों समेत राहगीरों ने तेलगुड़वा चौराहे पर प्रदर्शन कर इस समस्या की ओर जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराया है।

स्थानीयों ने बताया कि कोटा बाजार, परासपानी, गुरमुरा, हाथीनाला तिराहा और तेलगुड़वा बस स्टैंड जैसे भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में प्रतिदिन हजारों लोग आवाजाही करते हैं। अलाव की कोई व्यवस्था न होने से भारी ठंड का सामना करना पड़ रहा है जिसको लेकर क्षेत्रीय लेखपाल से अलाव की मांग को लेकर गुहार लगाई गई थी लेकिन सप्ताह बितने को है अलाव की व्यवस्था नहीं किया गया अगर जल्द से जल्द अलाव की व्यवस्था नहीं किया गया तो हम लोग आंदोलन करने को बाध्य होंगे जिसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित अधिकारी की होगी । हम लोग द्वारा मांग को लेकर क्षेत्रीय लेखपाल व संबंधित लोगों को सूचित किया जा चुका है लेकिन क्षेत्र के सार्वजनिक स्थानों पर अभी भी अलाव की व्यवस्था नहीं किया गया जिसके कारण हम लोग बहुत परेशानियां झेल रहे हैं ।

इस दौरान सुनील कुमार,मदन, आर डी पासवान , राजेश कुमार , मोनू जायसवाल , राजू पासवान, टिंकू जायसवाल, राकेश जायसवाल, नान्हक यादव, छोटे लाल ,आकाश जायसवाल आदि लोग शामिल रहे।

Leave a Comment

1347
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?