सीएस पाण्डेय
छत्तीसगढ़ पुलिस के वाहन पर गुप्ता परिवार का स्टिकर और बगैर हाई सिक्योरिटी नम्बर प्लेट लगा था
मामला बभनी थाना क्षेत्र के सागोबाध का
बभनी(सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)। स्थानीय थानां क्षेत्र के सागोबाध गांव में ग्रामीणों ने छत्तीसगढ़ के सनावल थाना क्षेत्र के थाना इंचार्ज को उनके बोलेरो वाहन CG 03A 1210 को घेर लिया जिस पर गुप्ता परिवार भी लिखा हुआ था। वही सूत्रों की माने तो धान खरीद फरोख्त के मामले मे पुलिस ग्राम प्रधानपति से पूछताछ करने पहुंची थी कि कुछ लोगो के एतराज के बाद नोक झोक हो गया ।हालाकि थाना इंचार्ज ने घटना से इंकार किया। यह मामला शुक्रवार की रात्रि का बताया जा रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात्रि छत्तीसगढ़ पुलिस सागोबाध ग्राम प्रधान के पास पहुँची और पुलिस ने थाने चलने को प्रधानपति से कहा तो उन्होंने थाने जाने से इंकार कर दिया।
वही सूत्रो की माने तो धान खरीद फरोख्त मे फरार आरोपी की तलाश मे छत्तीसगढ़ पुलिस शुक्रवार को बभनी थाना क्षेत्र के सागोबाध आई थी तो पुलिस को बैरग ही वापस जाना पडा।वापस आते समय आरोपी के समर्थको ने पुलिस की गाडी को रोक लिया और तूतू मै मैं करने लगे क्योकि वाहन पर गुप्ता परिवार लिखा होने से लोगो ने एतराज किया।हालाकि कोई विवाद की घटना से छत्तीसगढ़ और यूपी पुलिस अनभिज्ञता जाहिर कर ही है।
इस सम्बंध में प्रभारी निरिक्षक दिन्नु प्रसाद यादव ने बताया कि छत्तीसगढ़ पुलिस कुछ लोगो की तलाश मे आई थी इसी मे छत्तीसगढ़ जाने को लेकर कुछ बात हुआ है कोई मामला या शिकायत किसी ने नही किया।






