रेलवे पुल की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया मतदान का बहिष्कार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

ग्रामीणों ने रेलवे पर पुल नहीं तो वोट नहीं का नारा लगा किया प्रदर्शन

कौशाम्बी(उत्तर प्रदेश)। जिले मे लोकसभा चुनाव के दौरान जनप्रतिनिधियों की उदासीनता को लेकर नाराजगी जताने वाले ग्रामीणों की संख्या बढ़ती जा रही है,विकास और मूलभूत समस्याओं के मुद्दे को लेकर ग्रामीणों ने लोकसभा चुनाव के दौरान ही अपनी समस्याओं से मुक्ति पाने का उचित समय मानकर मतदान का बहिष्कार कर रहे है।

ताजा मामला सिराथू तहसील क्षेत्र के हिसामपुर माढ़ो गांव का है जहा के ग्रामीणों ने जनसमस्याओं को लेकर लोकसभा चुनाव में मतदान करने से इंकार कर दिया है,ग्रामीणों ने रास्ते को लेकर रेलवे पर पुल नहीं तो वोट नहीं का नारा लगाकर विरोध प्रदर्शन किया है, ग्रामीणों का कहना है कि हमारे गांव में ग्रामीण और स्कूली बच्चे रेलवे लाइन को पारकर दूसरे तरफ जाते है,तब अपने खेत और स्कूल जा पाते है,जिससे आए दिन खतरा बना रहता है,वही कई लोग काल के गाल में समा चुके है।

आक्रोशित ग्रामीणों ने कहा विधायक और सांसद यहां वोट मांगने आते है ,ग्रामीणों के रास्ता की समस्या को देखने नहीं आते हैं, नेताओं का तो सिर्फ वोट से मतलब होता है जनता कैसे जी रही है उससे कोई मतलब नहीं। ग्रामीणों ने बताया कि सरकार और प्रशासन को रास्ता के लिए रेलवे पर अन्दर पास अथवा ओवरब्रिज बनवाना पड़ेगा, जब तक रास्ता का मामला हल नहीं होगा हम लोग मतदान का बहिष्कार करेंगे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?