एक वर्ष से खराब ट्रांसफार्मर, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सी एस पाण्डेय

बभनी (सोनभद्र) । ब्लाक क्षेत्र के कोंगा गांव के अम्मा मोड यादव बस्ती में लगभग एक वर्ष से 10 केबी की ट्रांसफार्मर खराब होकर बंद है जिसे लेकर बस्ती के ग्रामीणों में बुधवार को गुस्सा फूटा और ट्रांसफार्मर के पास पहुंचकर प्रर्दशन कर विरोध जताया। ग्रामीणों का कहना है कि लगभग दो सौ आबादी वाले बस्ती में एक वर्ष से ट्रांसफार्मर खराब हो गई है कि ई बार शिकायत किया गया फिर भी नहीं बना। जिससे बस्ती के ग्रामीण अंधेरे में जीवन यापन कर रहे हैं।इस संबंध में अधिशासी अभियंता महेश कुमार ने बताया कि इसकी जानकारी हमें नहीं है जांचकर तुरंत ट्रांसफार्मर बनवा कर आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। प्रदर्शन करने वाले ग्रामीणों में अशर्फी लाल, लालबहादुर, अखिलेश यादव, दयाशंकर,शिवदास रमेश,मनिष आदि ने जिलाधिकारी का ध्यान आकर्षित कराते हुए कार्यवाई की मांग की हैं।

Leave a Comment

1378
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?