अमित मिश्रा
सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। प्रधानमंत्री आवास का सर्वे नही होने व अन्य ग्राम पंचायत की समस्याओं को लेकर आज ग्राम प्रधानो ने मुख्य विकास अधिकारी से मिलकर अपनी समस्याओं से अवगत कराया और इस सम्बंध में उन्हें ज्ञापन भी सौपा।
इस दौरान ग्राम प्रधान संघ अध्यक्ष सुरेश शुक्ला ने बताया कि
प्रधानमंत्री आवास का सर्वे में लगे अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा सर्वे न किए जाने व अन्य समस्या को लेकर ज्ञापन देते हुए आवाज उठाया गया है,जिससे अभी तक ग्राम पंचायतों में सर्वे का कार्य शुरू नहीं हो पाया है। ग्राम पंचायतों के लोग काफी परेशान हैं और प्रधानमंत्री आवास के पात्र लाभार्थी सर्वे से वंचित हो गये हैं।
प्रधानमंत्री आवास के सर्वे में लगे कर्मचारी व अधिकारी जिनके द्वारा सर्वे नहीं किया जा रहा है, उनके पर कठोरतम कार्यवाही करते हुए, सर्वे का कार्य अतिशिघ्र प्रारम्भ कराया जाय।
इस दौरान राजेंद्र, विमलेश पण्डेय,विजय बहादुर,अर्चना त्रिपाठी नीलम त्रिपाठी, शशिकला ,श्यामू प्रसाद, अमरजीत दुबे, उधम सिंह , विजय शंकर शुक्ला अन्य ग्राम प्रधान उपस्थित रहे।







