नववर्ष पर जरूरतमन्दो मे ग्राम प्रधान ने किया कम्बल वितरित

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सीएस पाण्डेय

बभनी(सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)। विकास खण्ड बभनी के खोतोमहुआ ग्रा प्रधान ने ठण्ड मे ग्रामीणों को राहत मिले इसके लिए 700 लोगो को कम्बल वितरित किया।

खोतोमहुआ ग्राम प्रधान रेनु गुप्ता ने गुरूवार को जरुरत मन्द ग्रामीणों को साल व कम्बल वितरित किया।ग्राम प्रधान रेनू गुप्ता ने बताया कि ठण्ड मे गरीबो को राहत मिले इसके लिए जरूरत मन्दो को साल व कम्बल वितरित किया गया।सभी लोगो से अपील किया की ठण्ड से बचे।साथ ही लोगो मे लाई गुड का वितरण भी किया।

महिला ग्राम प्रधान श्री गुप्ता ने कहा कि नव वर्ष पर सभी कम्बल वितरित कर नये तरिके से नव वर्ष की शुभकामनाए दिया गया।वही ग्राम प्रधान ने विधवा,विकलांग,बेसहारा, और वृद्धों को कम्बल वितरित किया।

इस दौरान दिनेश गुप्ता,अन्नत,जवाहर, बीरबल राकेश प्रजापति, सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Comment

1348
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?