सीएस पाण्डेय
बभनी(सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)। विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल जिला इकाई रेनुकूट (काशी प्रान्त) के प्रखण्ड बभनी के पोखरा गांव में स्थित पंचायत भवन में अखण्ड भारत संकल्प दिवस का कार्यक्रम आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखण्ड अध्यक्ष मनोज पाण्डेय ने किया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता जिला संगठन मंत्री आनंद रहे। उनके द्वारा अखण्ड भारत का व्याख्यान विस्तृत रूप से दिया गया।
सह वक्ता जिलामंत्री उपेन्द्र प्रताप सिंह रहे। उनके द्वारा सभी हिन्दू समाज को एकजुट रहने,सुख -दुख में एक दुसरे का साथ देने और समाज में हो रहे गलत गतिविधियों में ध्यान रखने को कहा ।जिला संयोजक शशिकांत दुबे के द्वारा गौ-रक्षा,मठ -मंदीरो की रक्षा, धर्म परिवर्तन जैसे विषयों पर विचार रखा गया।
इस बैठक में मुख्य रूप से प्रखण्ड उपाध्यक्ष रवि शंकर पाण्डेय , प्रखण्ड संयोजक सुनील कुमार, विनोद, मनीष, संदीप, रीतेश तथा काफी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थित रहे।







