अवैध शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अखिलेश सिंह

रामगढ़ (सोनभद्र) । स्थानीय थाना पन्नूगंज क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब तस्करी में संलिप्त दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक श्री अशोक कुमार मीणा के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) श्री त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी की टीम ने यह सफलता हासिल की। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में राजेन्द्र कुमार उराव निवासी बिहार के रोहतास जिले और गोरखनाथ उराँव निवासी लट्टा थाना क्षेत्र शामिल हैं।

पुलिस ने राजेन्द्र के कब्जे से 144 पाउच (25.92 लीटर) अवैध देशी शराब और गोरखनाथ के पास से 24 केन बीयर (12 लीटर) सहित 96 पाउच (17.5 लीटर) विदेशी शराब बरामद की। दोनों मामलों में थाना पन्नूगंज में आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत अलग-अलग एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इस ऑपरेशन में उपनिरीक्षक जयप्रकाश राम, उपनिरीक्षक मो. सदरूज्जमा सिद्दीकी समेत पुलिस टीम ने अहम भूमिका निभाई। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनपद में अवैध शराब व्यापार पर नहीं चलने दिया जायेगा । ऐसे अपराधियों पर कार्रवाईयां निरंतर जारी रहेंगी।

Leave a Comment

1352
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?