संदिग्ध परिस्थितियों में दो लोगों की मौत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

विष्णु अग्रहरी

दुद्धी (सोनभद्र) । स्थानीय कस्बा में शुक्रवार की सुबह दो लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कस्बा के वार्ड नं 6 निवासी जियाउल्लाह ख़ाँ उर्फ मोनू ख़ाँ 42 पुत्र स्व0 शमिउल्लाह ख़ाँ बीते रात अपने घर मे ही अचेत होकर गिर कर पड़े हुए थे। उसी बीच परिजनों ने देखते ही सीएचसी दुद्धी पहुँचाकर उपचार कराया। हॉस्पिटल के अंदर बेंच पर बैठे हुए स्थिति में ही देर रात मौत हो गई। उक्त घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में चीख पुकार मच गई। चिकित्सकों ने मौत की सूचना कोतवाली पुलिस को दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया।
वहीं टीसीडी ग्राउंड पर बीती रात्रि में कस्बा के काशी राम आवास निवासी भग्गड़ 65 पुत्र बीरबल पनिका सोते हुए स्थिति में मौत हो गई। वृहस्पतिवार की सुबह टहलने वाले लोगों ने शव को देखकर कोतवाली पुलिस को सूचना दिया। पुलिस ने शव का शिनाख्त कर परिजनों को सौंपा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?