अमित मिश्रा
O- सोनभद्र के उभरते खिलाड़ियों ने जीते गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल
सोनभद्र। वाराणसी के बाबतपुर स्थित सेंट एमआर जयपुरिया कैंपस में आयोजित दो दिवसीय ऑल इंडिया एसएसकेएफ नेशनल कराटे चैंपियनशिप में शिवको रॉक थंडर द सोतोकान कराटे एसोसिएशन के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर अनेक पदक अपने नाम किए। सोनभद्र के ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे इन खिलाड़ियों ने कठिन परिस्थितियों के बावजूद उत्कृष्ट खेल भावना का परिचय दिया।
मेडल विजेताओं की सूची
ग्राम पंचायत मारकुंडी एवं आसपास के खिलाड़ी
- जगनारायण, पुत्र राकेश यादव, निवासी ओबरी – डबल गोल्ड मेडल
- आकाश, पुत्र पप्पू, निवासी कोनियवा – गोल्ड व सिल्वर मेडल
- सनी, पुत्र राकेश कनौजिया, निवासी मारकुंडी – सिल्वर मेडल
- सुचिता प्रजापति, पुत्री पारसनाथ प्रजापति, निवासी अवई – गोल्ड व ब्रॉन्ज मेडल
- खुशबू यादव, पुत्री सुरेश यादव, निवासी मारकुंडी – सिल्वर व ब्रॉन्ज मेडल
ग्राम पंचायत सलखन के खिलाड़ी
- रवि शंकर, पुत्र स्व. महेंद्र, निवासी बरवाटोला – सिल्वर मेडल
- प्रतीक्षा, पुत्री रमेश कुमार, निवासी चतरा – गोल्ड व ब्रॉन्ज मेडल
कोच ने खिलाड़ियों के संघर्ष को बताया प्रेरणादायक
टीम के कोच सेंसई किशन राज ने बताया कि अधिकांश खिलाड़ियों की आर्थिक स्थिति कमजोर है।
सीमित संसाधनों के कारण बच्चे जमीन पर ही अभ्यास करते हैं, जिससे हाथ-पैर में चोट लगना आम बात है। इसके बावजूद सभी खिलाड़ियों ने अपने-अपने वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए गुरु, माता-पिता, जिले और स्टेट का नाम रोशन किया।
सेंसई किशन राज ने कहा कि बच्चों की मेहनत, अनुशासन और संघर्ष भावना ने ही उन्हें राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में सफलता दिलाई है।







