अमित मिश्रा
O सदर कोतवाली क्षेत्र के मझीगांव गांव के समीप का मामला
सोनभद्र। सदर कोतवाली क्षेत्र के मझीगांव गांव के समीप बुधवार देर शाम रॉबर्ट्सगंज खलियारी मार्ग पर कुत्ते को बचाने में आमने-सामने दो बाइक भिड़ी जिनमे सवार पांच लोग घायल तीन की हालत गंभीर पुलिस ने कराया जिला अस्पताल में सभी को भर्ती।
जानकारी के अनुसार नई बाजार चौकी प्रभारी संतोष सिंह ने बताया कि रॉबर्ट्सगंज खलियारी मार्ग पर मझीगांव के समीप सड़क क्रॉस कर रहे कुत्ते को बचाने में दो बाइक आपस में आमने-सामने भीड़ गई जिस पर सवार पांच लोग घायल हो गए जिसमें सत्य प्रकाश 45 वर्षीय निवासी सफरीपुर व विशाल 23 वर्षीय पूरब मोहाल उन्हीं के साथ रोहित 24 वर्षीय पूरब मोहाल व दो अज्ञात घायल हो गए जिनमें सभी को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया यहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने तीन की हालत गंभीर बताई वहीं दो अज्ञात के नाम पता जानकारी ली जा रही है।







