उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल का त्रैवार्षिक चुनाव 8 व 9 सितंबर को

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

जिलाध्यक्ष राजेश गुप्ता बनाये गए सह चुनाव अधिकारी

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की एक आवश्यक बैठक जिला कोषाध्यक्ष अजीत जायसवाल के आवास पर सम्पन हुई, जिसमें जिलाध्यक्ष राजेश गुप्ता के नेतृत्व में 20 व्यापारी को आगरा में हो रहे प्रांतीय चुनाव में भाग लेंगे।


जिलाध्यक्ष राजेश गुप्ता ने बताया उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की नई प्रदेश कार्यकारिणी के लिए आगरा में 8 को नामांकन 9 सितंबर को वोट डाले जाएंगे। चुनाव अधिकारियों का चयन हो गया है, मतदाता सूची का प्रकाशन 5 सितंबर को होगा संगठन में पद के लिए राज्यसभा की एक सदस्य विधान परिषद के एक सदस्य ने भी दावेदारी पेश की है ऐसे में चुनाव रोचक होने की संभावना है।

प्रांतीय महामंत्री राजेंद्र गुप्ता के अनुसार व्यापार मंडल के चुनाव के लिए रामपुर के शैलेंद्र शर्मा को मुख्य चुनाव अधिकारी व बांदा के चारु चंद्र खरे को सह मुख्य चुनाव अधिकारी बनाया गया है। सह चुनाव अधिकारी के रूप में कानपुर के दीप अवस्थी, सोनभद्र के राजेश गुप्ता , एटा के सूर्यकांत गुप्ता को नामित किया गया है। 

प्रांतीय अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा के अनुसार 8 सितंबर को सुबह 10:00 बजे से 2:00 बजे तक नामांकन के बाद नामांकन पत्रों की जांच होगी शाम को 5 से 6 बजे तक आपत्तियां का निस्तारण होगा 9 सितंबर को सुबह 10:30 से नाम वापस लिए जा सकते हैं उसके बाद सुबह 11:30 बजे दोपहर 2:00 बजे तक मतदान होगा दोपहर 3:00 बजे से मत गणना होगी।


चुनाव में राज्यसभा सदस्य साधना सिंह वर्तमान में संगठन में उपाध्यक्ष है, विधान परिषद सदस्य रामचरित सिंगल भी उपाध्यक्ष पद पर काबिज है। माना जा रहा है वह इसी पद पर दोबारा नामांकन करेंगे उनके साथ कानपुर के विधायक भी चुनावी समर मैं उतर सकते हैं। अनेक पूर्व सांसद एवं विधायक भी चुनावी दौड़ में रहेंगे, बागपत जनपद से जिला अध्यक्ष राजेश गुप्ता के नेतृत्व में 20 व्यापारी 7 सितंबर की सुबह आगरा के लिए प्रस्थान करेंगे और चुनाव प्रक्रिया में सहभागिता करेंगे।

बैठक में जिलाध्यक्ष राजेश गुप्ता को प्रदेश सह चुनाव अधिकारी बनाए जाने पर सभी पदाधिकारियों ने प्रांतीय नेतृत्व को धन्यवाद किया और राजेश गुप्ता के बधाई दी।


बैठक में वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष संदीप सिंह चंदेल जिला कोषाध्यक्ष अजीत जायसवाल जिला महामंत्री राजेश बंसल जिला उपाध्यक्ष प्रकाश केसरी युवा जिलाध्यक्ष रमेश जायसवाल नगर अध्यक्ष आनंद प्रताप फल सब्जी विक्रेता अध्यक्ष श्याम बाबू इलेक्ट्रॉनिक संघ अध्यक्ष दिनेश गुप्ता अंशु अग्रहरि राजेश सोनी आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?