O नगर मे बलिदान पुनर्स्मरमण पद यात्रा निकाली गई
सोनभद्र। जन चेतना संस्थान द्वारा शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव की शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 551 दीप प्रज्वलित कर शहीदों को विनम्र श्रद्धांजलि दी गई।
इससे पहले गुरुद्वारा राबर्ट्सगंज से बढ़ौली चौराहा राबर्ट्सगंज तक बलिदान पुनर्स्मरमण पद यात्रा निकाली गई। इस पद यात्रा में शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु बने बच्चे आकर्षण का केंद्र रहे। नगरवासियों ने पुष्प वर्षा करके आजादी के दीवानों का अभिवादन किया।
विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया
एक दिन पूर्व आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता और चित्र कला प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। बालिका वर्ग में आरोही दुबे प्रथम, नंदिनी चंदक द्वितीय, प्रतिमा मौर्य तृतीय रही और बालक वर्ग में नैन चौबे प्रथम, रामनारायण द्वितीय, वीरेंद्र प्रताप तृतीय रहे। चित्र कला प्रतियोगिता में तनु मौर्या प्रथम, आयुष कुमार द्वितीय, नितेश कुमार तृतीय स्थान प्राप्त किए।
इस मौके पर
अजीत सिंह भंडारी, देवेंद्र सिंह, कृतपाल सिंह, मंजीत सिंह, सुरेंद्र सिंह, जगकीरत सिंह, बलकार सिंह, राजेश द्विवेदी,अभिषेक मिश्रा,संदीप सिंह, विजय जैन राजाराम दुबे, देवानंद पाठक, राकेश चौधरी, वकील खान, बी एन सिंह, बृजेश श्रीवास्तव, भीम सिंह, क्रांति सिंह, सुनील सिंह, अनुज सिंह, अभिषेक मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री गंगा राम बौद्ध शिक्षण संस्थान मानपुर के बच्चों का सहयोग सराहनीय रहा।






