संगठन के विस्तार के लिए  गांव गांव जाकर किसानों को करें  जागरूक 

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

O भारतीय किसान संघ के अखिल भारतीय महामंत्री का सोनभद्र आगमन

सोनभद्र। रविवार को भारतीय किसान संघ के अखिल भारतीय महामंत्री मोहिनी मोहन मिश्र का आगमन काशी प्रांत के प्रवास के क्रम में जनपद सोनभद्र में विंध्यवासिनी मैरिज लॉन पकरी में जिला मुख्यालय के निकट हुआ। इस अवसर पर आयोजित बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए महामंत्री ने कहा कि कार्यकर्ता किसी संगठन की नींव होते हैं। संगठन के विस्तार के लिए कार्यकर्ताओं को गांव गांव जाकर समिति को सक्रिय करते हुए काम को आगे बढ़ना होगा, तभी भारतीय किसान संघ का उद्देश्य साकार होगा। उन्होंने कहा कि यह जनपद भारतीय किसान संघ के मनीषियों का जनपद है, जहां भारतीय किसान संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर संकटा प्रसाद सिंह जैसे मनीषी को जन्म देने वाली धरती है। भारतीय किसान संघ अभी किसानों के हित के लिए सरकार से बहुत मांगें पूर्ण हो चुकी हैं, अभी हमारी मांगें आगे भी जारी रहेगी। प्रदेश अध्यक्ष राम मौर्य ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि कार्यकर्ता स्वयं में एक आदर्श होता है। कार्यकर्ता को कोई भी कार्य असंभव नहीं, केवल मन से लग जाने की जरूरत है, सारी समस्या दूर हो सकती है। प्रांत अध्यक्ष इंद्रासन सिंह ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि संकल्पित होकर जनपद के प्रत्येक विकासखंड का गठन हो, इसके लिए कार्यकर्ता आज ही से मन लगाकर लग जाए। प्रांत संगठन मंत्री राम प्रांत महामंत्री रवि शेखर सिंह जी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए संगठन को मजबूत करने का सुझाव दिया। इस अवसर पर प्रांत के उपाध्यक्ष राम जी सिंह मौर्य, प्रांत मंत्री सदानंद मौर्य, प्रांत कार्यालय मंत्री महेंद्र जायसवाल, ज्योति जंग सिंह, दिनेश सिंह, श्रीकांत सिंह यादव, रमेश सिंह पटेल और जनपद की समस्त कार्यकारिणी उपस्थित रही।

Leave a Comment

1416
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?