नीम का पेड़ गिरने से टीनशेड और मकान क्षतिग्रस्त, बाल-बाल बचे लोग

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अखिलेश सिंह

O- वैनी बाजार में बड़ा हादसा टला, नीम का पेड़ गिरने से मची अफरा-तफरी

O- तीन दिन की बारिश ने मचाई तबाही

वैनी (सोनभद्र)। रायपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत वैनी बाजार में बुधवार की शाम बड़ा हादसा होते-होते टल गया। लगातार तीन दिनों से हो रही बारिश के कारण सीएचसी अस्पताल के सामने स्थित डॉ. तिवारी के मेडिकल स्टोर की छत पर एक विशाल नीम का पेड़ अचानक गिर पड़ा, जिससे आसपास अफरा-तफरी मच गई।

पेड़ गिरते ही मेडिकल स्टोर की छत पर लगा टीनशेड पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और दुकान से सटा मकान भी जर्जर स्थिति में पहुंच गया। हालांकि गनीमत यह रही कि घटना के समय उस स्थान पर मौजूद लोग समय रहते हट गए, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बारिश के चलते नीम का पेड़ धीरे-धीरे झुक रहा था, लेकिन अचानक शाम करीब 6 बजे तेज आवाज के साथ जड़ से उखड़कर गिर पड़ा। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत आवाज देकर दुकानदारों और राहगीरों को हटाया, जिससे कोई जानी नुकसान नहीं हुआ, केवल सामान्य क्षति हुई।

मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस और ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने स्थिति का जायजा लिया और क्षतिग्रस्त मकान व दुकान की सुरक्षा के लिए जरूरी कदम उठाने की बात कही।

स्थानीय दुकानदारों और नागरिकों ने बताया कि वैनी बाजार में कई ऐसे पुराने पेड़ हैं, जो लगातार बारिश में खतरा बन सकते हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे पुराने पेड़ को हटाया जाय या छंटाई कराने की व्यवस्था की जाए।

Leave a Comment

1348
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?