स्कूल जा रहे तीन छात्रों को ट्रक ने मारी टक्कर, एक की मौत दो गम्भीर रूप से घायल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

राजन

मिर्जापुर। जनपद में मड़िहान थाना क्षेत्र के कलवारी स्थित बरदहवा नाले के पास ट्रक से कुचलकर 13 वर्षीय छात्र की मौके पर मौत हो गई साथ चल रहे दो छात्र चोटिल हो गए जिनका निजी चिकित्सालय में उपचार चल रहा।


गुरदेव नगर गांव निवासी श्यामलाल का 13 वर्षीय पुत्र धीरज कलवारी स्थित जनता जनार्दन इंटर कालेज में कक्षा 5 का छात्र था सोमवार की सुबह गांव के छात्रों 16 वर्षीय शिव प्रकाश व 7 वर्षीय उदित के साथ सुबह घर से स्कूल जाने के लिए निकला था कलवारी बाजार के पहले बरदहवा पुल के पास तीनों पंहुचे थे तभी पीछे से आ रही ट्रक अनियंत्रित होकर तीनों छात्रों को टक्कर मार दी, धक्का लगते तीनो सड़क पर गिर कर लहुलूहान हो गए दो छात्र सड़क की पटरी पर गिर पड़े। वही कक्षा पांच के छात्र धीरज का सर ट्रक के पहिया के नीचे चला गया जिससे उसकी कुचलकर घटना स्थल पर मौत हो गई। गंभीर रूप से चोटिल दोनों छात्र शिव प्रकाश व उदित को स्थानीय लोगों की मदद से निजी चिकित्सालय कलवारी में भर्ती कराया गया।

सूचना पर दुर्घटना स्थल पर पंहुची मड़िहान पुलिस मृतक छात्र के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही पुत्र के मौत की खबर लगते मां सरोज देवी का रो रो कर बुरा हाल है मृतक छात्र दो भाइयों दो बहनों में सबसे छोटा था दुर्घटना के बाद भाग रही ट्रक को ग्रामीणों ने पीछा कर लिया अपने पीछे ग्रामीणों को आता देख ट्रक चालक गोपलपुर गांव के पास ट्रक खड़ा कर फरार हो गया जबकि पुलिस वाहन को थाने लाकर अग्रिम कार्रवाई में जुटी।

Leave a Comment

1357
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?