तीन दिवसीय स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

राजकीय बालिका इण्टर कालेज दुद्धी में तीन दिवसीय स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ

दुद्धी (सोनभद्र) । गुरुवार को राजकीय बालिका इण्टर कालेज दुद्धी के प्रांगण में स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया गया जिसमें विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉक्टर रीतिका श्रीवास्तव ने गाइड के महत्व के बारे में प्रकाश डालते हुए बच्चों को बताया और वरिष्ठ प्रवक्ता राधेश्याम सिंह ने गाइड के प्रमाण पत्रों के विषय में बताते हुए उसकी कहां पर क्या उपयोगिता है इसे बच्चों को अच्छे प्रकार से समझाया इस शिविर में प्रथम दिवस प्रार्थना झंडा गीत नियम प्रतिज्ञा सिद्धांत टोली विभाजन टोली का नामकरण गाइडिंग के इतिहास के बारे में जानकारी दी गई इस शिविर में शिविर के संचालक सत्यनारायण कन्नौजिया जिला कमिश्नर स्काउट रवि सिंह एन०आई०एस० ताइक्वांडो प्रशिक्षक प्रियंका गार्डर बुद्धि विद्यालय की गाइड प्रभारी डॉक्टर प्रीति शर्मा ने बच्चों को अनुशासन के बारे में जानकारी दी शिविर का संचालन श्री शैलेंद्र कुमार मिश्रा HWB स्काउट तहसील ट्रेनिंग काउंसलर दुद्धी सोनभद्र ने किया इस शिविर में विद्यालय के सभी अध्यापक और अध्यापिका उद्घाटन सत्र में उपस्थित रहे और अपना संपूर्ण योगदान कैंप में प्रदान किया शिविर में अपना सहयोग देने वालों में शोभा कुमारी यादव कुसुम सिंह अर्चना वर्षा मैडम रही ।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?