राजमार्ग दुद्धी – लुम्बनी पर लगा भीषण जाम, आम जन हो रहा परेशान

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

राजन

मिर्जापुर(उत्तर प्रदेश)। जनपद में स्टेट हाइवे 5 दुद्धी -लुम्बनी मार्ग पर भयंकर जाम लगने से आम जनमानस काफी परेशान
हो रहा है। विदित हो की वीवीआईपी लोगों के आगमन व छठ पूजा के मद्दे नजर चिल्ह पुलिस ने चिल्ह चौराहे पर नो एंट्री का बोर्ड लगा कर बड़ी गाड़ियों के चलने पर प्रतिबन्ध लगा दिया था जिसके चलते नटवा चौकी से लेकर पुरजागीर पावर हाउस तक गाड़ियों की लंबी कतार लग गई।

आम जनमानस अपने गंतव्य जाने से रास्ते में ही फंसे नजर आए तभी अलेक्सा कंपनी में जो कल मार्ग दुर्घटना हुई थी उनके परिजन वहां पर जाम करने का प्रयास कर रहे थे लेकिन पुलिस ने उन्हें समझा बुझा कर वहां से हटा दिया जैसे ही इसकी जानकारी चील्ह पुलिस को हुई भारी संख्या में पुलिस बल जाम हटवाने में लगी हुई थी जब हमारे संवाददाता ने चिल्ह पुलिस के सब इंस्पेटर बद्री सरोज से बात की किस वजह से जाम लगा हुआ है।

उन्होंने बताया कि वीवीआईपी आगमन के मद्दे नजर बड़ी गाड़ियों के आवागमन पर चिल्ह चौराहे पर पुलिस ने रोक लगा दी थी लेकिन जाम काफी बढ़ रहा था। छठ पूजा का कार्यक्रम सम्पन्न होने के बाद छोटी गाड़ियों को अब धीरे-धीरे छोड़ा जा रहा है जबकि बड़ी गाड़ियों पर अभी बैंन जारी रहेगा।
इस जाम के चलते आम जनलोग फंसे थे जिन्हें पुलिस बल जाम को हटाने का प्रयास कर रही है।

Leave a Comment

1377
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?