अमित मिश्रा
28 स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने 35 दिन किया प्रतिभाग
सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। विकास खंड दुद्धी के रेशम फार्म मालदेवा में रेशम विभाग के द्वारा संचालित समर्थ योजना के तहत चल रहे प्रशिक्षण का समापन हुआ, जिसमें 28 स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने 35 दिन प्रतिभाग कर ऑटोमेटिक रिलिंग मशीन से धागाकरण का प्रशिक्षण लिया। मुख्यप्रशिक्षक दत्ता , सहायक जनमेजय पटेल तथा विभागीय कार्मिक सुरेश कुमार सहायक रेशम विकास अधिकारी पूरी तन्मयता से कार्यक्रम को सफल कराया। समापन के दिन मुख्य अतिथि राम विशाल खण्ड विकास अधिकारी तथा एम जी रवि जिला प्रबंधक एन आर अल एम सोनभद्र उपस्थित रहे। रेशम विभाग के कीट पालन, बिजागार कार्य तथा धागा करण के पूरे कार्यक्रम को देखा गया प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली सभी महिलाओं से रेशम के क्रियाकलापों को अपनाने की अपील की गई।
कार्यक्रम की पूरी जानकारी सहायक निदेशक रेशम नागेन्द्र राम द्वारा दिया गया। स्वागत एवं धन्यवाद सुरेश कुमार सहायक रेशम विकास अधिकारी द्वारा किया गया। सभी के उज्जवल भविष्य की कामना की गई।







