ग्राम प्रधान ने घाघर नदी खर्रा घाट पर पुलिया निर्माण को लेकर समाज कल्याण राज्य मंत्री को सौपा ज्ञापन ।

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

बद्री प्रसाद गौतम सलखन (सोनभद्र) । सदर विकास खण्ड आदिवासी बाहुल्य पहाड़ी अंचलों में आवागमन की सुगम व्यवस्था न होने के कारण आज के परिवेश में भी नदी नाले पगडंडियों के रास्ते चलने के लिए विवश हैं।इसी क्रम में आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र बेलछ ग्राम सभा के ग्रामीणों एंव प्रधान ने शनिवार को समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव गौड को घाघर नदी खर्रा घाट पर एक पुलिया निर्माण की मांग करते हुए प्रधान ने एक ग्यापन सौपा. जिसे मंत्री जी ने आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र के आवागमन को लेकर हर सम्भव मदद करने का आश्वासन दिया।उक्त सम्बध में श्याम नारायण सिंह गौड़ प्रधान ने बताया कि बेलछ टेकमा के आदिवासी बस्ती के लोग मुख्य बाजार सलखन जाने के लिए 4 किमी दुर पहाड़ी पगडण्डी रास्ते से होते हुए बेलछ सम्पर्क मार्ग से हो कर सलखन बाजार पहुचते हैं।अगर घाघर नदी खर्रा घाट पर पुलिया बन जाने से समय की बचत के साथ सुगम रास्ते हो कर आम जनमानस को चलने में राहत मिलेगी।
उक्त अवसर पर मुख्य रुप से गुलाब चेरो,सहदेव सिंह गोड़,रामलखन,गुलाब, श्रीराम टेकमा, रामसागर, लालमन इत्यादि लोग उपस्थित थे।

Leave a Comment

1376
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?