सीएस पाण्डेय
बभनी थाना क्षेत्र के चपकी गांव का मामला
बभनी(सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)। स्थानीय थाना क्षेत्र के चपकी गांव में रविवार के शाम को आकाशीय बिजली की चपेट में आने से महिला बेहोश हो गई। परिजनों ने उसे आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी ले गये जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ललीता पत्नी कामेश 45 वर्ष निवासी चपकी शाम करीब पांच बजे अपने नये मकान से पुराने घर पर जा रही थी। इसी बीच तेज चमक के साथ बिजली गिरी और वह उसकी चपेट में आ गई, ललीता बेहोश होकर वही गिर गई। आसपास के लोगों ने उसे देखा तो दौड़कर वहां पहुंचे और उसे निजी साधन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी ले गये जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।







