रात के सन्नाटे में दो मौतों का रहस्य: रंजिश या साजिश…?

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र। दो युवकों की रहस्यमयी मौत ने पूरे इलाके को दहला कर रख दिया है। एक ही गांव, एक ही रात और संदिग्ध हालात में हुई दो मौतों ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। मामला अब महज मौत का नहीं, बल्कि साजिश, रंजिश और शक की गहराई में उतरता जा रहा है। दोनों मृतकों के परिजन आमने-सामने हैं और एक-दूसरे पर सीधा हत्या का आरोप लगा रहे हैं।

गोरडीहा गांव में सनसनी

राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के गोरडीहा गांव में उस वक्त सनसनी फैल गई जब संदिग्ध परिस्थितियों में दो युवकों की मौत की खबर सामने आई। बताया जा रहा है कि दोनों परिवारों के बीच पहले से किसी बात को लेकर विवाद चला आ रहा था, जो धीरे-धीरे बढ़ता गया और मामला पुलिस तक पहुंच गया।

पुलिस तक पहुंचा मामला

परिजनों के अनुसार राबर्ट्सगंज कोतवाली में तहरीर दी गई थी, जिसके बाद दोनों पक्षों को बुलाकर समझौते की कोशिश की गई, लेकिन जब बात नहीं बनी तो विवाद के निस्तारण के लिए उन्हें पुलिस लाइन भी बुलाया गया था। इसी बीच रात होते ही घटनाक्रम ने ऐसा मोड़ लिया जिसने सभी को चौंका दिया।

एक-दूसरे पर हत्या का आरोप

दोनों युवकों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जिससे पूरे गांव में दहशत और सन्नाटा पसर गया। घटना के बाद दोनों पक्षों के परिजन आमने-सामने आ गए और एक-दूसरे पर हत्या का आरोप लगाने लगे। एक पक्ष का दावा है कि मृतकों में से एक युवक के शरीर पर धारदार हथियार से वार के निशान भी मिले हैं, जिससे हत्या की आशंका और गहरा गई है।

पुलिस की जांच जारी

हालांकि पुलिस अभी किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है और पूरे मामले को हर एंगल से खंगालने में जुटी हुई है। परिजनों के आरोप, मौके से मिले साक्ष्य और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है। दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, लेकिन मौत के असली कारण अभी भी रहस्य बने हुए हैं।

Leave a Comment

1422
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?