खेत में रखा गेहूं के बोझ को अराजकतत्वों जलाया, अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज की मांग

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

वीरेंद्र कुमार

O- रातों-रात राख हुआ मेहनत का फल, पीड़ित किसान ने प्रशासन से न्याय की लगाई गुहार

विंढमगंज (सोनभद्र)। जनपद से किसानों की सुरक्षा और उनकी मेहनत पर खतरे को लेकर एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां शरारती तत्वों ने एक किसान की फसल को आग के हवाले कर दिया। इस घटना ने ग्रामीण क्षेत्र में दहशत और आक्रोश दोनों पैदा कर दिया है।

मामला विंढमगंज थाना क्षेत्र के जोरूखाड़ गांव का है, जहां किसान भुवनेश्वर यादव ने अपनी गेहूं की फसल काटकर खेत में लगभग 50 बोझ बांधकर रखा था। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार और शनिवार की रात के बीच अज्ञात शरारती तत्वों ने खेत में रखे गेहूं के बोझ में आग लगा दी, जिससे पूरी फसल जलकर राख हो गई।

सुबह जब किसान भुवनेश्वर यादव अपने खेत पर गेहूं लेने पहुंचे, तो वहां का मंजर देखकर उनके होश उड़ गए। महीनों की मेहनत और उम्मीदों का सहारा बनी फसल जलकर खत्म हो चुकी थी। इस घटना से किसान को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है और परिवार के सामने संकट खड़ा हो गया है।

पीड़ित किसान ने तत्काल विंढमगंज थाने में लिखित तहरीर देकर अज्ञात लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं, घटना के बाद गांव के लोगों में भी भारी रोष देखने को मिल रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं किसानों की सुरक्षा पर सवाल खड़े करती हैं और प्रशासन को तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए।

स्थानीय पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही दोषियों की पहचान कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

क्या देश के अन्नदाता की मेहनत यूं ही जलती रहेगी?
कब मिलेगा किसानों को उनकी फसल और सुरक्षा का भरोसा?

Leave a Comment

1436
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?