सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज सदर ब्लाक के ग्राम सभा पारसी पांडेय के खैरही मौज में संकट मोचन मंदिर का निर्माण और मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गई। इस अवसर पर एनएसयूआई के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय सचिव राघवेंद्र नारायण ने संकट मोचन प्रभु हनुमान जी की पूजा अर्चना कर सभी क्षेत्र व देश वासियों के कल्याण की कामना की।

इस अवसर पर कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष अमरेश देव पांडेय, आरटीआई के अध्यक्ष श्रीकांत मिश्रा, चंद्र किशोर देव पांडेय (प्रधान), लरेंस एथोनी, हेमनाथ दुबे, मुनव्वर अली, बल्लू कोल, प्रदीप कोलजी, रियाजुल हुसैन, उमेश बियार, लाल बियार, सुरेश कुमार सिंह, दद्दू बियार, अर्जुन बियार, चंपा देवी, दुलारी देवी, व अन्य भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। राघवेंद्र नारायण ने कहा कि आज जहां समाज में तमाम लोग और ताकते धार्मिक और जातीय आधार पर उन्माद और विद्वेष फैलाने का काम कर रही हैं, वहीं पर इस संकट मोचन मंदिर की स्थापना में मुनव्वर अली और बल्लू कोल का योगदान न सिर्फ बेहद सराहनीय है, बल्कि अनुकरणीय भी है। लोगों को इनसे प्रेरणा, सीख और सबक लेकर के सामाजिक समरसता व आपसी भाईचारे के लिए काम करना चाहिए जिससे राष्ट्र व क्षेत्र का विकास हो सके और देश में गंगा जमुनी तहजीब बदस्तूर कायम रहे।






