राजन
रैली के दौरान शिक्षक पेड़ की छाव में खड़े होकर बच्चो से लगवाते रहे नारे
मीरजापुर(उत्तर प्रदेश)। जनपद के बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा बीएसए कार्यालय के प्रांगण में ‘स्कूल चलो अभियान’ के तहत आयोजित रैली ने चर्चा का विषय बन गयी । शनिवार की सुबह करीब 9 बजे से प्राथमिक विद्यालयों के बच्चों को रैली के लिए बुलाया गया जो लगभग साढ़े 11 बजे तक चली। इस दौरान सभी बच्चे धूप से बचने के लिए छाव की तलाश करते नजर आया, फिर भी बच्चो ने “हर बच्चा स्कूल में पढ़ेगा, मेरा स्कूल सबसे अच्छा” जैसे नारे लगाते रहे।
इस रैली में एक ओर जहां बच्चे चिलचिलाती धूप में अभियान का हिस्सा बने रहे तो वही दूसरी ओर शिक्षक और प्रधानाचार्य छांव में खड़े होकर बच्चों से नारे लगवाते नजर आए। इस दृश्य ने अभिभावकों और स्थानीय लोगों के बीच नाराजगी पैदा कर दी।
वही स्थानीय लोगों का कहना है कि शिक्षा के प्रति जागरूकता जरूरी है, लेकिन छोटे बच्चों को तेज धूप में घंटों खड़ा रखना उनकी सेहत के साथ खिलवाड़ है। अप्रैल महीने की बढ़ती गर्मी में इस तरह के कार्यक्रमों को सुबह जल्दी या किसी छायादार स्थान पर आयोजित किया जाना चाहिए था।
इस पूरे मामले को लेकर सवाल उठ रहे हैं कि क्या इस प्रकार बच्चों को धूप में रखकर अभियान चलाना उचित है? अभिभावकों ने प्रशासन से मांग की है कि भविष्य में ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन में बच्चों की सुरक्षा और स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखा जाए।
हालांकि इस संबंध में खबर लिखे जाने तक बेसिक शिक्षा विभाग या जिला प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।






