शक्तिनगर में पहली बारिश ने खोली प्रशासन की पोल, रेलवे पुल के नीचे फंसी रोडवेज बस और पिकअप

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र । जिले के शक्तिनगर क्षेत्र में पहली ही बारिश ने अफरा-तफरी का माहौल बना दिया। खड़िया सीएचपी के समीप मुख्य मार्ग पर स्थित रेलवे पुल के नीचे जलजमाव इतना ज्यादा हो गया कि एक रोडवेज बस और पिकअप वाहन पानी में फंस गए। देखते ही देखते वहां लंबा जाम लग गया और घंटों तक आवागमन पूरी तरह बाधित रहा।

इस दौरान बस में सवार यात्रियों की सांसें थम सी गईं। राहत की बात यह रही कि समय रहते बड़ी दुर्घटना टल गई। मौके पर मौजूद लोगों ने जब इस भयावह नजारे को अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया, तो वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे सड़क तालाब में तब्दील हो चुकी है और वाहन पानी में जूझ रहे हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह कोई पहली बार नहीं है, हर बरसात में यही नजारा देखने को मिलता है, लेकिन प्रशासन की ओर से कभी कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया।

लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस जलजमाव की समस्या का स्थायी समाधान किया जाए, जिससे बरसात में राहगीरों और यात्रियों को बार-बार परेशानी न उठानी पड़े। प्रशासन की लापरवाही पर अब जनता में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

Leave a Comment

1347
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?