धान की रोपाई के लिए पानी निकालने गए किसान की बंधी में डूबने से मौत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

वीरेंद्र कुमार

O- फुलवार गांव में हादसा, प्रशासन ने शव भेजा पोस्टमार्टम के लिए

विंढमगंज (सोनभद्र) । थाना क्षेत्र अंतर्गत फुलवार ग्राम पंचायत में बुधवार को एक दर्दनाक हादसे में 34 वर्षीय किसान की बंधी में डूबने से मौत हो गई। ग्राम पंचायत निवासी सुदेश्वर पुत्र रामबृक्ष धान की रोपाई के लिए पानी निकालने घघीय बंधी पर गया था। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में जा गिरा। जब तक लोग कुछ समझ पाते, तब तक वह डूब चुका था।

घटना की जानकारी मिलते ही ग्राम प्रधान दिनेश यादव मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक शेषनाथ पाल दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की। इसके बाद शव को अंत परीक्षण हेतु दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया गया।

ग्राम प्रधान दिनेश यादव ने बताया कि मृतक सुदेश्वर खेत की सिंचाई के लिए बंधी में पानी खोलने गया था। वहां अचानक पैर फिसलने के कारण वह संतुलन खो बैठा और पानी में डूब गया। पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। इस हृदयविदारक घटना से गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

Leave a Comment

1352
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?