गंगा नदी का बढ़ा जलस्तर,बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का कमिश्नर और डीआईजी ने लिया जायजा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

राजन

मिर्जापुर(उत्तर प्रदेश)। जनपद में गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर ने अपना रूप दिखाना शुरू कर दिया है। आज विंध्याचल मंडल के मण्डलायुक्त बालकृष्ण त्रिपाठी और डीआईजी आरपी सिंह ने चील्ह थाना क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित हरसिंहपुर मल्लेपुर का दौरा किया। निरीक्षण के दौरान कमिश्नर बालकृष्ण त्रिपाठी ने किसानों से उनकी पीड़ा सुनी और समस्या समाधान करने का निर्देश दिया। उन्होंने बाढ़ चौकी तिलठी पर पहुंचकर लोगों से वार्ता की और बाढ़ चौकियों को सक्रिय रहने और नाव के संचालक पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने लोगों को खाद्यान्न पहुंचाने पर जोर दिया और कहा कि इस विषम परिस्थिति में किसी को कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए।

इस दौरान जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने बताया कि प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य शुरू कर दिया है। जिले में 37 बाढ़ चौकियां और 15 से अधिक राहत शिविर बनाए गए हैं। प्रशासन लगातार बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की निगरानी कर रहा है और आवश्यक कदम उठा रहा है।

वही कमिश्नर के निरीक्षण के बाद टीम ग्राम पंचायत बल्ली परवा हरिजन कॉलोनी और पुरवा गांव का दौरा करने के बाद मिर्जापुर के लिए रवाना हुई। इस टीम में जिले के समस्त अधिकारी और राजस्व विभाग के भारी संख्या में अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

इस दौरान एसपी सोमेन वर्मा, एसपी सिटी नितेश सिंह सहित तमाम जिले के अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Comment

1378
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?