कार अनियंत्रित होकर बाउंड्री से टकराई,बालबाल बचे एक ही परिवार के लोग

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सीएस पाण्डेय

बलिया से उड़ीसा जा रहे थे कार सवार

सेवानिवृत्त सी आरपीएफ जवान परिवार समेत थे सवार

बभनी(सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)। स्थानीय थाना क्षेत्र से 500 मीटर पहले बलिया से उड़िसा के झारसुगुड़ा जा रहे पारिवार से भरी कार अनियंत्रित होकर पलट गई।संयोग की कार का एअर बैग खुल गया और सब बाल बाल बच गए।

बभनी थाने से 500 मीटर पहले बलिया से उड़ीसा के झारसुगुडा कार से जा रहे एक ही परिवार के लोगो की कार अनियंत्रित होकर  बाउंड्री तोड़ते हुए खेत में चली गई, यह तो संयोग अच्छा था कि किसी को कोई चोट नहीं आई। कार में सेवानिवृत्त सीआरपीएफ जवान 65 वर्षीय केपी सिंह अपने पुत्र अमित सिंह 40 वर्ष, बहु अंजना सिंह 35 वर्ष, पौत्र 5 वर्षीय आर्या और 6 वर्षीय शिवाय के साथ सवार थे।

कार सवार अमित उड़ीसा के झारसुगुड़ा में नौकरी करते हैं जो अपने घर बलिया गये थे और शनिवार की सुबह वापस जा रहे थे कि अचानक बभनी मोड से पांच सौ मीटर पहले कार मोड़ पर अनियंत्रित होकर फिल्मी स्टाइल में पटरी से नीचे बाउंड्री तोड़ते चली गई।गाड़ी का एअर बैग खुल गया जिससे लोग बाल बाल बच गए।घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना का जायजा लिया।

Leave a Comment

1347
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?