अमित मिश्रा
सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। भारत सरकार के कौशल विकास उद्यमिता एवं शिक्षा राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार चौधरी जयंत सिंह के जनपद आगमन की जानकारी पत्रकार वार्ता कर देते हुए राष्ट्रीय लोक दल के जिलाध्यक्ष श्रीकांत त्रिपाठी ने बताया कि 23 जून को शाम लगभग चार बजे होगा। जिनका प्रथम स्वागत हिंदुआरी तीराहे पर बड़ी संख्या में रालोद कार्यकर्ताओं एवं पूर्वांचल नव निर्माण किसान मंच के किसानों द्वारा किया जायेगा।
जिलाध्यक्ष श्रीकांत त्रिपाठी ने बताया कि किसानों की आवाज दिल्ली में बुलंद करने वाले राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केन्द्रीय मंत्री जयंत सिंह 23 जून की शाम को जिला कार्यालय का उद्घाटन करते हुए कार्यालय पर उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं किसानों को संबोधित करेंगे।
श्री त्रिपाठी ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं एवं किसानों में उत्साह है बताया कि 23 जून रात्रि विश्राम के बाद अगले दिन 24 जून को मंत्री जयंत सिंह अपने विभागीय योजनाओं की समीक्षा जिम्मेदार अधिकारियों के साथ करते हुए 24 जून को शाम सोनभद्र से वाराणसी एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान करेंगे।
इस पत्राचारवार्ता के दौरान राष्ट्रीय लोक दल के प्रदेश सचिव राम सेवक पटेल मौजूद रहे।







