श्रावणी शनिवार को हनुमान जी का फलों से भव्य श्रृंगार, सुंदरकाण्ड पाठ से गूंजा मंदिर

अमित मिश्रा रॉबर्ट्सगंज (सोनभद्र) । श्रावण मास के पवित्र शनिवार को रॉबर्ट्सगंज स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर में भक्तिमय वातावरण रहा। मंदिर में भगवान हनुमान का विशेष फलों व फूलों से श्रृंगार किया गया, जिसके बाद मंगला आरती का आयोजन हुआ।  मंदिर के प्रधान पुजारी राजकुमार पांडे ने बताया कि “श्रावण मास भगवान शिव को … Read more

मंगल पांडे की जन्म जयंती मनाई गई, भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

अमित मिश्रा सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सोनभद्र नगर मंडल द्वारा शनिवार को चाचा नेहरू पार्क परिसर में प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के अग्रदूत मंगल पांडे की जन्म जयंती मनाई गई। इस अवसर पर पार्टी के पदाधिकारियों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके योगदान को याद किया। भाजपा नेता अनुपम … Read more

कल सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन, सभी तहसीलों में लगेंगे विशेष कैंप

अमित मिश्रा सोनभद्र। जिलाधिकारी श्री बी.एन. सिंह ने बताया कि कल 19 जुलाई को जनपद की सभी चार तहसीलों में ‘सम्पूर्ण समाधान दिवस’ का आयोजन किया जाएगा। तहसील ओबरा में लगने वाले मुख्य कैंप में नागरिकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर मिलेगा। स्वास्थ्य विभाग द्वारा दिव्यांग प्रमाण-पत्र जारी किए जाएंगे … Read more

घाघर नदी के पुल से कूदकर युवक ने की आत्महत्या

अमित मिश्रा O- घाघर नदी के पुल से युवक ने लगाई छलांग, दो किलोमीटर दूर नदी से शव बरामद गुरमा (सोनभद्र) । चोपन थाना क्षेत्र के मारकुंडी ग्राम पंचायत स्थित मीनाबाजार के पास उफनाई घाघर नदी के पुल से एक 28 वर्षीय युवक ने गुरुवार की दोपहर अचानक छलांग लगा दी। यह दृश्य देखते ही … Read more

सोन नदी उफान पर, तटीय गांवों में घुसा पानी, कई घर और फसलें डूबीं

नवीन कुमार O- कनहर बांध और बाढ़ सागर से छोड़ा गया पानी बना मुसीबत, ग्रामीणों को खाली करना पड़ा घर कोन (सोनभद्र) । लगातार हो रही भारी बारिश के बीच कनहर बांध और बाढ़ सागर से छोड़े गए पानी के कारण सोन नदी उफान पर आ गई है। नदी का जलस्तर बढ़ने से तटीय इलाकों … Read more

जनता की फरियाद सुनकर एसपी ने दिए त्वरित समाधान के निर्देश

अमित मिश्रा शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने को अधिकारियों को किया निर्देशित सोनभद्र। जनपद पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने गुरुवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित ‘जनता दर्शन’ कार्यक्रम के दौरान आम नागरिकों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित व प्रभावी समाधान के निर्देश दिए। एसपी मीणा ने जनसुनवाई … Read more

विस्तारित वार्डों में रोशनी की नई किरण: नपा अध्यक्ष ने 40-40 इलेक्ट्रिक लाइटों का किया वितरण

अमित मिश्रा O- 15 वार्डों में लगेंगी 40-40 इलेक्ट्रिक लाइटें सोनभद्र । नगर पालिका क्षेत्र के विस्तारित वार्डों में रोशनी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए गुरुवार को नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद और कार्यकारी अधिकारी मुकेश कुमार चौधरी के नेतृत्व में 40-40 इलेक्ट्रिक लाइटों का वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में … Read more

विकास खण्ड में लगातार हो रही बारिश से किसानों की फसल हुई खराब

सी एस पाण्डेय मक्का, उड़द,तिल, मूंगफली की फसल हुई नष्ट बभनी (सोनभद्र) । विकास खण्ड बभनी मे लगातार एक महिने से हो रही बारिश से किसानों की खेती प्रभावित हो रही है अभी तक कुछ किसानों ने ही बुआई का काम किया।कुछ किसानों के खेत तक की जुताई नहीं हो सका।इसको लेकर किसान काफी चिंतित … Read more

गुप्तकाशी दर्शन यात्रा पर पधारे साधु-संतों का कोनवासियों ने किया भव्य स्वागत

नवीन कुमार O- सावन के पावन मौके पर देशभर से आए संतों ने दिया सनातन धर्म व पर्यावरण संरक्षण का संदेश कोन (सोनभद्र) । गुप्तकाशी सेवा ट्रस्ट द्वारा आयोजित सप्त दिवसीय गुप्तकाशी दर्शन यात्रा के दूसरे दिन मंगलवार को कोन नगर में देशभर से पधारे साधु-संतों का भव्य स्वागत किया गया। डोल-नगाड़ों, बैंड-बाजों और जयकारों … Read more

बभनी क्षेत्र में घटिया नेटवर्क की सुविधा का मामला पहुंचा मुख्यमंत्री के पास

सी एस पाण्डेय क्षेत्रीय भ्रमण के बाद पिछड़ा वर्ग कल्याण समिति के सदस्य ने सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्री मंत्री को दिया था पत्र बभनी (सोनभद्र) । विकास खण्ड बभनी के बडहोर गांव में सरकार की योजनाओ के प्रचार प्रसार में आए सदस्य राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग, को ग्रामीणों ने नेटवर्क की समस्या को रखा था।ग्रामीण … Read more