पुलिस अधीक्षक ने आदर्श सदर कोतवाली का किया आकस्मिक निरीक्षण

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा द्वारा आज आदर्श कोतवाली रॉबर्ट्सगंज का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सम्पूर्ण थाना परिसर का भ्रमण कर थाना कार्यालय, सीसीटीवी, हवालात, कंप्यूटर कक्ष, महिला हेल्प डेस्क, पुलिस बैरक, भोजनालय आदि का निरीक्षण कर साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया।

इसके साथ ही पुलिस अधीक्षक ने कार्यालय के अभिलेखों जैसे अपराध रजिस्टर, आगंतुक रजिस्टर, त्यौहार रजिस्टर, भूमि विवाद रजिस्टर, बीट सूचना रजिस्टर तथा अन्य अभिलेखों का निरीक्षण कर उन्हें बेहतर व अद्यावधिक करते हुए उनके व्यवस्थित रख-रखाव, थाने पर दाखिल विभिन्न अभियोगों से संबंधित मालवाहनों के संबंध में न्यायालय के निर्णयोपरांत विधिक निस्तारण सुनिश्चित करने, आईजीआरएस सन्दर्भों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराये जाने, अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने का निर्देश दिया।

वही थाने पर आने वाले प्रत्येक पीड़ित व शिकायतकर्ता की शिकायतों को विनम्रता पूर्वक सुनने और उनके प्रार्थना-पत्रों को रजिस्टर में क्रमबद्ध तरीके से अंकित कर उसकी शत-प्रतिशत सुनवाई करते हुए आवश्यक विधिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान शस्त्रों का रख-रखाव व नियमित साफ-सफाई करने, मिशन शक्ति कक्षमहिला हेल्प डेस्क पर नियुक्त महिला पुलिसकर्मी को आने वाली फरियादियों की समस्या को सहानुभूति पूर्वक सुनकर उनका निस्तारण कराने के साथ ही एंटी रोमियों टीम को अपने बीट क्षेत्र में जाकर महिलाओं और बालिकाओं को नारी सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए गये

Leave a Comment

1376
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?