जलजनित बीमारियों से बचाव के बताए गए उपाय

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

रामपुर गांव में मच्छरदानी का हुआ वितरण

सोनभद्र। संचारी रोगों से बचाव एवं जागरूकता कार्यक्रम रामपुर प्राथमिक विद्यालय पर सम्पन्न हुआ।इसमे  ग्रामवासियों को विभिन्न प्रकार की बीमारियों विशेषकर जल जनित एवं मच्छर जनित बीमारियों से बचाव के उपाय बताए गए। इस दौरान वहां उपस्थित ग्रामीणों को डायरिया, डेंगू, मलेरिया के जाँच एवं उपचार की जानकारी दी गयी।

ग्राम प्रधान रामपुर शिवमूरत गोंड की अध्यक्षता में आयोजित गोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में ब्लाक प्रमुख नगवां आलोक सिंह ने संचारी रोगों से ग्रामवासियों को सतर्क किया। उन्होंने ग्रामवासियो के बीच मच्छरदानी का वितरण कर मलेरिया एवं डेंगू जैसी खतरनाक बीमारियों से बचाव का संदेश दिया। वही सुदूर स्थित रामपुर ग्राम में क्लस्टर आवास योजना के अंतर्गत चेरो जनजातियों के लिए आवास बनाए गए हैं।

इस कार्यक्रम में ग्राम रामपुर के 21 गर्भवती, 83 धात्री, 80 विधवा, 80 वृद्ध, 05 विकलांग तथा अन्य 80 परिवारों को मच्छरदानी वितरित की गई। ग्राम रामपुर में गोंड़, चेरो, खरवार, पनिका, रहिया, अगरिया इत्यादि जन जातियाँ आवासित हैं।


इस अवसर पर जिला मलेरिया अधिकारी धर्मेंद्र नारायण श्रीवास्तव ने लोगों को उचित खानपान, भोजन के पहले एवं शौच के बाद साबुन या राख से हाथ धोने व बासी भोजन न करने की सलाह दी।
ग्राम प्रधान रामपुर ने ग्राम में साफ-सफाई तथा नशा मुक्ति के लिए लोगों को प्रेरित किया।


कार्यक्रम में मनोज जायसवाल, विजय सिंह, तहौअर, मुरारी सिंह,आर के सिंह, अनिल, राजकुमार इत्यादि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?