सुभासपा ने धूमधाम से मनाया 22 वां स्थापना दिवस

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

शहर से लेकर गांव तक संगठन को मजबूत बनाने का लिया संकल्प

पंचायती राज विभाग की योजनाओं का भी लोगों को दिलाएंगे लाभ

कार्यकर्ताओं ने सुहेलदेव के चित्र पर माल्यार्पण किया

सोनभद्र(उप्र)। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी द्वारा आज 22 वां स्थापना दिवस सुहेलदेव के चित्र पर पुष्प अर्पित कर मनाया गया और संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया।


सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष मनोज पाण्डेय ने कहा कि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर समाज के गरीब एवं दलित वर्ग के लोगों को जागरूक एवं उनका हक दिलाने के लिए पार्टी की स्थापना की है। वह सड़क से लेकर सदन तक जनहित में कार्य के लिए हमेशा आवाज उठाने का काम करते हैं।

उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी आगामी चुनाव को देखते हुए बूथ स्तर पर लोगों को पार्टी से जोड़कर संगठन का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता सरकार की योजनाओं का पात्रों का लाभ दिलाकर संगठन को मजबूत बनाने का कार्य कर रही है।

इस मौके पर बाबूलाल मौर्य, अनुराग बियार, अमरेश यादव, जितेंद्र निषाद, शेषमणि, साहिद खान, सुनील कुमार बीयार, संजय कुमार, सत्यप्रकाश पाण्डेय आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Comment

1377
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?