अमित मिश्रा
सोनभद्र। विन्ध्य कन्या पी.जी. कॉलेज राबर्ट्सगंज के गृहविज्ञान विभाग की छात्राओं ने शनिवार को बिचपई स्थित आंगनबाड़ी केंद्र का सर्वेक्षण किया।
सर्वेक्षण के दौरान छात्राओं ने शैशवावस्था और बाल्यावस्था में बच्चों की गतिविधियों का अध्ययन किया। साथ ही बच्चों के शारीरिक विकास, भाषा विकास, क्रियात्मक विकास और संज्ञानात्मक विकास से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों का भी परीक्षण किया।
छात्राओं ने आंगनबाड़ी केंद्र पर गर्भवती महिलाओं और बच्चों को मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली और उनकी उपयोगिता का आकलन किया।
इस अवसर पर गृहविज्ञान विभाग की प्रवक्ता अरूणा पांडेय, कंचनन, आंगनबाड़ी कार्यकत्री मंजू भारती और सहायिका चंद्रावती उपस्थित रहीं।







